BREAKING NEWS
BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2026, 6:09 pm
BIG NEWS : विजयादशमी पर भव्य रूप में निकली बाबा महाकाल की सवारी, पुराने से नए शहर पहुंचकर हुआ शमी वृक्ष पूजन, उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। दशहरा पर्व होने कारण परंपरा अनुसार आज उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई। भगवान महाकाल राजसी ठाठ बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले। बाबा की एक झलक पाने के लिए लोगो का हुजूम सडको पर देखा गया।  बाबा महाकाल की सवारी वर्ष में एक ही बार विजय दशमी पर्व पर पुराने शहर से नए शहर में आती है और यहाँ दशहरा मैदान पर शमी वृक्ष पूजन के बाद पुनः महाकाल के लिए रवाना हो जाती है। 


महाकाल मंदिर के सभा मंडप में चार बजे बाबा का पूजन अभिषेक किया गया द्य इसके बाद बाबा की पालकी उठाई गई द्य महाकाल मंदिर से शुरू हुई बाबा की सवारी नगर के प्रमुख मार्गाे से होती हुई उज्जैन के दशहरा मैदान तक पहुंचेगी  । दशहरा मैदान पर अभिषेक के बाद सवारी पुनः महाकाल मंदिर के लिए रवाना होगी द्य दरअसल भगवान महाकाल सवारी के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हे। वहीं अपने राजा की एक झलक पाने के लिए प्रजा भी घंटो तक सडक के किनारे इंतजार करती हे।


शाम चार बजे पूजन के बाद राजा महाकाल को चाँदी की पालकी में बैठाकर मंदिर से बाहर लाया गया। यहां मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस जवानों द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सवारी के आगे हाथी , घोडा , बेंड , पुलिस टुकड़ी तथा भजन मंडलियाँ चल रही थी। गाजे बाजे के साथ निकली सवारी का सफर लगभग 12 किलोमीटर का है। इस बार सवारी का स्वरूप काफी बड़ा दिखाई दिया। वहीं दशहरा मैदान पर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा व मंदिर के पुजारी ने पूजन अर्चन किया।


यह है महाकाल सवारी का  मार्ग
श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सतीगेट, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुंडा चौराहा, टॉवर मार्ग, शहीद पार्क, घास मंडी चौराहा, माधवनगर हॉस्पिटल, पुलिस कंट्रोल रूम, एल.आई.सी. ऑफिस होते हुए लिनन शोरूम के समीप की गली से दशहरा मैदान पहुंचेगी। दशहरा मैदान पर भगवान की पालकी का स्वागत एवं पूजन किया जाएगा। एवं भगवान मनमहेश जी तथा शमी वृक्ष का पूजन परंपरानुसार सम्पन्न होगा।


पूजन उपरांत वापसी यात्रा दशहरा मैदान से श्री गंगा होटल मार्ग, देवास रोड, तीन बत्ती चौराहा, माधव क्लब रोड, धन्नालाल की चाल, लोकनिर्माण विभाग कार्यालय, फ्रीगंज ओवरब्रिज, संख्याराजे धर्मशाला, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज चौराहा, इंदौर गेट, गदापुलिया, हरिफाटक ब्रिज, बेगमबाग और कोट मोहल्ला चौराहा से होते हुए पुनः श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।


सवारी में मुख्‍यमंत्री की मंशानुसार भगवान की पालकी पर ड्रोन द्वारा 500 किलो पुष्‍पों की वर्षा की जावेगी, लाइव पेंटिंग की जावेगी, संपूर्ण सवारी मार्ग में लगभग 1 लाख स्क्वेयर फीट में रंगोली बनाई जावेगी, श्री महाकालेश्‍वर मंदिर बैण्‍ड एवं पुलिस बैंड की शानदार प्रस्तुति दी जावेगी, लगभग 10 आदिवासी जनजाति नृत्‍य दल की प्रस्‍तुति होगी, 05 एल.ई.डी. रथों पर सवारी का प्रसारण किया जायेगा, 10 भजन मण्‍डलियां सम्मिलित की जायेगी एवं 300 वैदिक बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्‍चारण किया जावेगा, रजत ढोल का वादन, तोपची कडाबीन, भारत स्काउट गाइड, कांग्रेस सेवा दल, मार्ग उद्घोषक आदि सम्मिलित रहेंगे। साथ ही, मार्ग पर सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश, आपातकालीन चिकित्सा तथा फायर ब्रिगेड सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE