नीमच। रतनगढ़ क्षेत्र में आज मंगलवार को दोपहर में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम चामुंडिया निवासी कमलाबाई पति मुकेश धाकड़ और ग्राम सेमलिया निवासी सुगनाबाई पति रतन गुर्जर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हो गईं।
दोनों महिलाओं को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।