दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में शहर में भदौरिया की खिड़की स्थित रिंग रोड पर विराजमान मां काली की प्रतिमा का मंगलवार को विधि-विधान के साथ कटोरा तालाब में विसर्जन किया गया। मां की विदाई के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पूरा वातावरण मां काली के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गूंज उठा।जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजे पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद 27 बकरों की बलि दी गई। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर मां काली की पालकी यात्रा प्रारंभ हुई। रिंग रोड से शुरू हुई पालकी यात्रा शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए करीब 20 मिनट में लाला के तालाब पहुंची। यहां से मां की प्रतिमा का कटोरा तालाब में विसर्जन किया गया।मां काली की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भावुकता देखने को मिली। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से पधारने की प्रार्थना की। तालाब के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और चारों ओर श्जय माता दीश् के जयकारे गूंजते रहे।
सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद
विसर्जन यात्रा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मुस्तैद नजर आया।श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराया गया।