रतलाम। विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन रतलाम में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीआईजी निमिष अग्रवाल, कलेक्टर अजय कटेसरिया और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शस्त्र पूजन किया।
पूजन के दौरान डीआईजी निमिष अग्रवाल ने कद्दू की प्रतीकात्मक बलि दी। इसके बाद पुलिस गार्ड द्वारा हर्ष फायर किया गया। हवन कार्यक्रम में डीआईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाइन के साथ ही जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों में भी विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया।
कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य प्रदीप उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा पत्रकार उपस्थित रहे।