इंदौर। भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में इंदौर के दातोदा गांव के आर्यमन सिंह बुंदेला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आगामी राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने इस स्पर्धा में 400 में से 362 अंक अर्जित किए।
आर्यमन सिंह बुंदेला जनसंपर्क विभाग में उप सचिव एवं आईएएस अधिकारी डॉ. कैलाश बुंदेला के सुपुत्र हैं। आर्यमन ने अपनी सफलता का श्रेय कोच दिग्विजय सिंह चंद्रावत के मार्गदर्शन, कठिन प्रशिक्षण और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने पर कोच, सपोर्ट स्टाफ, साथी खिलाड़ियों और परिजनों ने आर्यमन को बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।