बड़वानी। विजयादशमी के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर 2026 को पानसेमल थाना परिसर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पानसेमल विधायक श्याम बरडे ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी गौरवशाली संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। यह हमें वीरता, आत्मरक्षा और धर्म की रक्षा के संकल्प से जोड़ती है। साथ ही समाज में साहस, न्याय और कर्तव्य पालन की भावना को जागृत करती है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल जैन, गोविंद जोशी, मंगल सामेशाह, मुकेश सावले, प्रकाश जोशी, दिनेश जाधव, मालो किराड़े, गोपी परमार, तहसीलदार सुनील सिसोदिया और थाना प्रभारी रेवाराम चौहान सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।