पोलायकलां। विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन का आयोजन दशहरा मैदान बस स्टेण्ड पर धूमधाम से किया गया। रावण दहन से पहले भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमानजी की आकर्षक झांकी के साथ राम बारात निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिक जन प्रतिनिधियो ने भाग लेकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।
राम बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड स्थित दशहरा मैदान पहुंची जहा नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार और कालापीपल विधायक पूर्व विधायक गिरीराज मण्डलोई के साथ नगर परिषद के समस्त पार्षदों के द्वारा पंडित मनोज व्यास बालकृष्ण त्रिवेदी ने पूजा-अर्चना कराकर राम बारात का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया और जय श्रीराम के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। रावण दहन से पूर्व दशहरा मैदान में जोरदार आतिशबाजी के बीच रात करीब 10रू30 बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में नगर पोलायकला के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग मैदान में मौजूद रहे। पुतले के दहन के साथ ही उपस्थित लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व का उत्सव मनाया। इस अवसर पर संचालन प्रेमनारायण मण्डलोई ने किया।
सुरक्षा व्यवस्था के रहे इंतजाम
आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा, थाना प्रभारी रामेश्वर पटेल और चौकी प्रभारी रमेशचंद्र यादव ने सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।