चित्तौड़गढ़। शिवशंकर महोत्सव समिति, शंकरपुरम की ओर से मधुवन एक्सटेंशन स्थित शंकरपुरम के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री नर्बदेश्वर डांडिया उत्सव 2026 के अंतिम दिन गरबा नृत्य की धूम रही। नौ दिनों तक चले इस उत्सव में माँ दुर्गा की आराधना के साथ महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग से गरबा किया।
कार्यक्रम में शंकरपुरम, शिव विहार, शिवपुरम, उदय विहार, प्रेम रेजिडेंसी सहित आसपास की कॉलोनियों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्सव के अंतिम दिन भी गरबा नृत्य को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
शिवशंकर महोत्सव समिति, शंकरपुरम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त किया।