BREAKING NEWS
BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2026, 10:59 am
KHABAR : कुकड़ेश्वर में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्व, 31 फीट ऊंचे रावण का दहन, भव्य आतिशबाजी के बीच हुआ रावण दहन, भगवान श्रीराम की शोभायात्रा रही आकर्षण का केंद्र, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर में विजयादशमी का पर्व हर्षाेल्लास, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। नगर परिषद कुकड़ेश्वर के प्रयासों से दशहरा मैदान पर 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान हुई भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन को देखने के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे।

कई दिनों की मेहनत से तैयार हुआ रावण का आकर्षक पुतला-
विजयादशमी पर्व को लेकर मंगल वाटिका परिसर में स्थानीय कलाकारों और कारीगरों ने कई दिनों पहले से रावण का पुतला तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया था। कारीगरों की मेहनत और कलात्मकता से 31 फीट ऊंचा आकर्षक पुतला तैयार किया गया, जिसे दशहरे के दिन दशहरा मैदान में स्थापित किया गया।

विद्युत सज्जा से जगमगाया नगर-
दशहरा पर्व के आयोजन को लेकर नगर परिषद की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गईं। दशहरा मैदान सहित प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई करवाई गई। मुख्य मार्ग से लेकर दशहरा मैदान तक आकर्षक विद्युत सज्जा की गई, जिससे पूरा मार्ग रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। नागरिकों की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए।

रंगारा मंदिर से निकली भगवान श्रीराम की भव्य रथयात्रा-
विजयादशमी पर्व का मुख्य आकर्षण भावसार समाज की ओर से रंगारा मंदिर से निकाली गई भगवान श्रीराम, लक्ष्मणजी और हनुमानजी की भव्य रथयात्रा रही। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और धार्मिक जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। नाचते-गाते श्रद्धालुओं के साथ रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची।

बड़ी स्क्रीन पर रामायण का प्रसारण, विधि-विधान से हुआ रावण दहन-
दशहरा मैदान पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से रामायण का प्रसारण किया गया। इसके साथ ही आकर्षक आतिशबाजी ने आयोजन की रौनक बढ़ाई। इसके पश्चात रथ में विराजमान भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मणजी और बजरंगबली के स्वरूप रावण के पुतले के समीप पहुंचे। यहां पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद भगवान श्रीराम के स्वरूप द्वारा रावण के पुतले को अग्नि प्रदान की गई। देखते ही देखते 31 फीट ऊंचा रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा।

रावण दहन के दौरान हुई भव्य आतिशबाजी से दशहरा मैदान का वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया। उपस्थित नागरिकों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व का आनंद लिया।

जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और नागरिक रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला महेंद्र पटवा, उपाध्यक्ष श्रीमती सोनाली उज्ज्वल पटवा, तहसीलदार, थाना प्रभारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, नगर परिषद कर्मचारी, पत्रकारगण और नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कुकड़ेश्वर में विजयादशमी का पर्व धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। रावण दहन के आयोजन ने सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE