BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2026, 1:58 pm
KHABAR : गुर्जर समाज छात्रावास के लिए 5,100 का सहयोग, निर्माण समिति ने जताया आभार, फुलपुरा में स्वर्गीय घासीराम फागणा गुर्जर के पगड़ी (मोसर) कार्यक्रम में छात्रावास निर्माण हेतु दी गई सहयोग राशि, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

फुलपुरा। मंदसौर-नीमच क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के बेहतर अवसर और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में समाजजनों द्वारा निरंतर सहयोग दिया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम फुलपुरा में स्वर्गीय घासीराम फागणा गुर्जर के पगड़ी (मोसर) कार्यक्रम के अवसर पर छात्रावास निर्माण के लिए ₹5,100 की सहयोग राशि प्रदान की गई।

स्वर्गीय घासीराम फागणा गुर्जर, पटेल कंवरलाल के काकाजी, समरथ के पूज्य पिताजी तथा गोपाल, गोवर्धन, विकास, अंतिम और विशाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों के दादाजी थे। उनके पगड़ी (मोसर) कार्यक्रम के दौरान समाजहित के इस कार्य में सहयोग देकर शिक्षा और समाज उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण समिति ने सहयोग प्रदान करने वाले परिवारजनों एवं समस्त दानदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

समाजजनों ने कहा कि छात्रावास निर्माण के लिए दिया गया प्रत्येक सहयोग विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समाज की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों से भावी पीढ़ी को शिक्षा एवं संस्कारों के बेहतर अवसर प्रदान किए जा सकते हैं।

एकता - सहयोग - समाज उत्थान
गुर्जर समाज छात्रावास, मनासा के निर्माण में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। समिति ने समाजजनों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग प्रदान कर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE