चित्तौड़गढ़। बोजुन्दा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री कालाजी बावजी, कालभैरव व कालिका माताजी स्थल पर शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में सोमवार को कन्या पूजन के साथ अनुष्ठान सम्पन्न हो गए।
यहां नवरात्रि समापन पर हवन अनुष्ठान एवं कन्या पूजन का आयोजन किया गया। बोजुन्दा में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में अति प्राचीन श्री काल भैरव ( श्री काला बावजी) मंदिर अति प्राचीन और चमत्कारिक देवस्थल है। यहां प्रत्येक शनिवार को बावजी की गादी लगती है।
उल्लेखनीय है कि अति प्राचीन इस धर्म स्थल पर श्री काल भैरव एवं शेष अवतार जी सहित, मां कालीका ,जगदंबा और शिव परिवार के मंदिर भी स्थापित है, दर्शनार्थ यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है।
मान्यता है कि यहां श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है, और दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों से मुक्ति भी मिलती है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के आसपास ही नहीं, बल्कि राजस्थान सहित मुंबई, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से यहां श्रद्धालु आते हैं और अपनी मनोकामना की पूर्ति पर धन्य होते हैं।
भोपाजी बाबूलाल जटिया ने बताया कि नवरात्रि में नियमित धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गए। नवरात्रि समापन पर हवन अनुष्ठान एवं कन्या पूजन का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।