सेगांव। विजयादशमी के अवसर पर नगर की कृषि उपज मंडी में 33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रावण दहन से पहले भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमानजी की आकर्षक झांकी सजाई गई। वहीं, गगनभेदी आतिशबाजी ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।
रावण दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। पुतले के दहन के दौरान उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के पश्चात नगरवासियों ने एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक विनोद सोरडा, आरक्षक कृष्णा मंडलोई, सुरेश डावर, नानसिंग सेनानी, महिला आरक्षक दीक्षा यादव सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।