चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट की गई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही आगामी अफीम नीति को शीघ्र जारी करने के संबंध में भी बातचीत हुई।
अफीम नीति में देरी के बीच इस मुलाकात को मालवा-मेवाड़ के अफीम किसानों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, नीति जारी करने की कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है। किसानों को अब नई नीति के ऐलान का इंतजार है, ताकि आगामी फसल को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके।