नीमच। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में खुशियां लाई जा रही हैं। इसी क्रम में नीमच नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 17 स्थित एकता कॉलोनी निवासी चिर्वनी सिक्लीगर, पति मांगीलाल सिक्लीगर ने विजयादशमी के शुभ अवसर पर अपने नवनिर्मित पक्के आवास में गृह प्रवेश किया।
वर्षों से अपने घर का सपना संजोए सिक्लीगर परिवार के लिए यह अवसर खुशियां लेकर आया। पक्का आवास मिलने से परिवार को सुरक्षित आश्रय और सम्मानजनक जीवन की नई उम्मीद मिली है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का उद्देश्य पात्र शहरी परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। पक्के घर का सपना साकार होने पर चिर्वनी सिक्लीगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।