खरगोन। जिले के कसरावद के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। सोमवार की रात गांव में एक के बाद एक दो ऐसी घटनाएं हुईं कि पुलिस भी हैरान रह गई। विधवा के घर में घुसे सरपंच साहब गांव की एक विधवा महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी है। महिला का आरोप है कि पन्नालाल जो कि गांव के सरपंच हैं। और प्रदीप उनके घर में घुस आए। हद तो तब हो गई जब महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की, बल्कि अभद्रता करते हुए ऐसी धमकियां दीं कि सुनकर रूह कांप जाए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सरपंच समेत दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ा मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी घटना पंडाल के पास खूनी संघर्ष अभी पहली घटना की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि चारण मोहल्ले में माताजी के पंडाल के पास एक और तड़का लग गया। आरोप है कि अंकित और काकू नाम के युवकों ने अजय, उसकी बहनों और बीच-बचाव करने आए लोगों को बुरी तरह पीट डाला। गनीमत ये रही कि मामला और नहीं बढ़ा, वरना बात बहुत दूर तक जाती। चर्चा है कि इनमें से कुछ आरोपियों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है अब आगे की कार्यवाही में पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर अपनी सुपरफास्ट जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि क्या सरपंच साहब और बाकी आरोपियों पर पुलिस का डंडा चलेगा या मामला रफा-दफा होगा।