शहडोल। जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत चरहेट में विजयादशमी के अवसर पर भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी गई। नौ दिनों तक चले शारदीय नवरात्रि महोत्सव के समापन पर गांव में गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ माता रानी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
नवरात्रि के दौरान ग्राम चरहेट के दुर्गा पंडाल में प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती, हवन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया।
विजयादशमी पर निकली विसर्जन यात्रा के दौरान पूरा गांव श्बोलो दुर्गा मैया की जयश् के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अगले वर्ष जल्द आने की प्रार्थना की। इसके बाद विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस दौरान स्थानीय प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहा। भक्तिमय और भावुक माहौल के बीच विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।