BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2026, 11:21 am
NEWS : राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026, जेके सीमेंट प्रायोजित ऑर्केस्ट्रा नाइट में उमड़ा जनसैलाब, दर्शकों की उपस्थिति के टूटे रिकॉर्ड, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा सहित नामचीन कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़/निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा नगर परिषद की ओर से आयोजित राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 के तहत 19 अक्टूबर की शाम जे.के. सीमेंट वर्क्स, निम्बाहेड़ा एवं मांगरोल के सौजन्य से भव्य ‘ऑर्केस्ट्रा नाइट’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्शकों का भारी जनसैलाब उमड़ा। आयोजकों के अनुसार, इस दौरान मेले में अब तक की सर्वाधिक दर्शक उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे पूरा मेला परिसर उत्साह और उल्लास से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जे.के. सीमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों- यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल, टेक्निकल हेड राजेश सोनी, एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा, कमर्शियल हेड मनोज सोनी, माइंस हेड राकेश शर्मा, सिक्योरिटी हेड अंकुर महाराज सिंह, आईआर हेड भुवनेश सिंह एवं सीएसआर हेड राहुल कुमारकृद्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात नगर परिषद की कार्यकारिणी ने अतिथियों एवं उनके परिजनों का पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर और उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया।
सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण ‘द कपिल शर्मा शो’ फेम हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा रहे। दोनों कलाकारों ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और मनोरंजक प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब हंसाया। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर झूमे और पूरा परिसर ठहाकों व तालियों से गूंज उठा। वहीं, गायिका मुस्कान और ‘वॉइस ऑफ इंडिया’ फेम जस्सू बन्ना ने अपनी सुरीली आवाज में गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। ‘डांस इंडिया डांस’ फेम कमलेश पटेल की अनूठी नृत्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
समारोह में विधायक श्रीचंद कृपलानी एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव तथा जे.के. सीमेंट, निम्बाहेड़ा एवं मांगरोल के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा को उपरणा ओढ़ाकर तथा विजय स्तंभ की प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया।
जे.के. सीमेंट की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
राष्ट्रीय दशहरा मेले में जे.के. सीमेंट की ओर से विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें कंपनी की आधुनिक सीमेंट निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी दक्षता और सामाजिक सरोकारों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास से संबंधित कंपनी की कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों, जे.के. आईटीआई मॉडल तथा बच्चों के लिए बनाए गए सेल्फी जोन और खेल गतिविधियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदर्शनी में ‘सुरभि क्लब’ की ओर से विशेष स्टॉल भी लगाई गई है। इस स्टॉल पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प एवं अन्य उत्पाद बिक्री के लिए प्रदर्शित किए गए हैं। यह पहल महिलाओं को अपने हुनर और उत्पादों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
राष्ट्रीय दशहरा मेले में जे.के. सीमेंट की सक्रिय भागीदारी ने मनोरंजन, तकनीकी नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और महिला सशक्तीकरण को एक मंच पर प्रस्तुत किया है। ऑर्केस्ट्रा नाइट में कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों और कंपनी की आकर्षक प्रदर्शनी ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। भारी जनसमूह की मौजूदगी और दर्शकों के उत्साह के बीच संपन्न यह आयोजन मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE