चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद सीपी जोशी ने दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर अफीम उत्पादक किसानों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आगामी अफीम नीति शीघ्र जारी करने का आग्रह किया।
सांसद जोशी ने वित्त मंत्री से अफीम नीति जल्द जारी करने तथा अफीम उत्पादक किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया। उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीति की शीघ्र घोषणा किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस संबंध में सांसद के प्रवक्ता पवन पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद सीपी जोशी ने पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा, राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतर सिंह भड़ाना के देवलोकगमन पर उनके निवास स्थान छतरपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत भड़ाना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।