छतरपुर। दूध डेयरी की दुकान को लेकर शुरू हुआ विवाद अपहरण तक पहुंच गया। चौबे कॉलोनी में दिनदहाड़े चार लोगों ने कथित तौर पर राकेश यादव के साथ मारपीट की और उन्हें जबरन चार पहिया वाहन में बैठाकर फरार हो गए। इस पूरी घटना का मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, चौबे कॉलोनी में दूध डेयरी संचालकों के बीच अगल-बगल दुकान खोलने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते मंगलवार को भज्जू यादव, ब्रजपाल यादव, चंद्रभान यादव पर राकेश यादव के साथ मारपीट कर उनका अपहरण करने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ सक्रिय हुए और आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने पेट्रोल पंप से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और राकेश यादव को सुरक्षित अपनी निगरानी में ले लिया। चारों आरोपियों पर अपहरण ओर अन्य गंभीर धाराओं ने मामला दर्ज किया गया है।