BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2026, 1:55 pm
KHABAR : भोपाल मास्टर प्लान 2047 का विरोध, सड़कों पर उतरे 66 गांवों के किसान, खेती प्रभावित होने की आशंका को लेकर जताया विरोध, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल में प्रस्तावित मास्टर प्लान ड्राफ्ट 2047 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मास्टर प्लान के प्रावधानों के विरोध में बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। लगभग 66 गांवों के किसान प्रस्तावित मास्टर प्लान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाल रहे हैं, जिससे प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।


किसानों के विरोध की मुख्य वजह मास्टर प्लान में भूमि उपयोग से जुड़ी है। नए मास्टर प्लान में बड़ा तालाब के कैचमेंट क्षेत्रकी भूमि को ‘संरक्षित भूमि’ की श्रेणी में पाया गया है और लैंड यूज को उसी के अनुरूप परिभाषित किया गया है। किसानों का आरोप है कि इस परिभाषा के दायरे में आने के बाद वे अपनी ही जमीनों पर खेती और अन्य जरूरी गतिविधियां नहीं कर पाएंगे, जिससे उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा।


मुगलिया छाप से निकल रही रैली 
किसानों द्वारा मुगलिया छाप गांव से विरोध रैली निकाली जा रही है। किसानों के इस उग्र प्रदर्शन और संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। एहतियात के तौर पर नीलबड़ चौराहे पर पुलिस द्वारा भारी बैरिकेडिंग की गई है ताकि प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया जा सके।   


किसानों ने दो प्रमुख आपत्तियां दर्ज कराई हैं  
भोजताल के नाम पर लैंडयूज बदलने पर घोर आपत्ति 
किसानों का कहना है कि वे वर्षों से अपनी जमीन पर कृषि कार्य कर रहे हैं। 1995 के मास्टर प्लान और 2031 के मास्टर प्लान ड्राफ्ट में भी उनकी जमीन का लैंडयूज कृषि था। अब तालाब संरक्षण के नाम पर कृषि जमीन का लैंडयूज बदलकर तालाब संरक्षण में लिया जा रहा है। किसानों ने मांग की है कि BIZ1, BIZ2 (भोजताल संरक्षण जोन 1, जोन 2) को विलोपित किया जाए और उनकी जमीन का लैंडयूज कृषि ही रखा जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।


ग्राम सभा से सहमति नहीं ली गई
किसानों का आरोप है कि 2031 के मास्टर प्लान पर आपत्ति के दौरान सरकार ने आश्वासन दिया था कि ग्राम पंचायतों से सहमति लेकर ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। गांव के विकास में ग्राम सभा का बड़ा योगदान होता है। उन्होंने मांग की है कि 66 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा कराकर सहमति ली जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE