BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2026, 3:36 pm
BIG NEWS : तीसरे दिन देवास के सिंदुरिया से दिग्विजय की यात्रा शुरू, अमृता बोलीं- किसानों को नहीं मिल रहा खाद-बीज, सरकार मना रही किसान कल्याण वर्ष, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के तीसरे दिन गुरुवार सुबह 8 बजे देवास जिले के ग्राम सिंदुरिया से यात्रा शुरू हुई। यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता सिंह ने ग्रामीणों से मुलाकात की।


इस दौरान राम मंदिर के नाम पर जुटाए गए चंदे में कथित गड़बड़ियों, मतदाता सूची और ईवीएम के मुद्दे उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने सरकार और विश्व हिंदू परिषद पर सवाल खड़े किए। वहीं, अमृता सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के किसान कल्याण वर्ष पर सवाल उठाए।


चंदे में गड़बड़ी और EVM पर सवाल
दिग्विजय सिंह ने कहा कि धर्म के नाम पर जुटाए गए चंदे में कथित गड़बड़ियों को लेकर लोगों में नाराजगी है। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद पर चंदे में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि ऐसी घटनाओं से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने मतदाता सूची और ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाए।


सिंह ने दावा किया कि यात्रा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। उनके मुताबिक, यात्रा आम लोगों की समस्याओं और नाराजगी को सामने लाने का साझा मंच बन रही है। उन्होंने लोगों से अपनी आवाज बुलंद करने और लोकतांत्रिक तरीके से नाराजगी जाहिर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को उनके संवैधानिक, सामाजिक और धार्मिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।


अमृता सिंह ने किसान कल्याण वर्ष पर उठाए सवाल
यात्रा के दौरान अमृता सिंह ने किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार के किसान कल्याण वर्ष पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के दावे कर रही है, लेकिन किसान खाद-बीज की उपलब्धता और अपनी उपज का उचित मूल्य पाने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी घोषणाओं और जमीनी हकीकत के बीच अंतर समझने की अपील की।


इन गांवों से होकर तराना पहुंचेगी यात्रा
20 अक्टूबर को उज्जैन के शिवधाम से अयोध्या के लिए शुरू हुई यह यात्रा गुरुवार को अपने तीसरे पड़ाव पर है। सिंदुरिया से शुरू होकर यात्रा ग्राम खजूरिया परमार, जवासिया, गोयल पेट्रोल पंप और कबलीखेड़ा जोड़ से गुजरेगी। दोपहर 1 बजे भोजन विश्राम के बाद यात्रा यूनिवर्सल एकेडमी स्कूल, स्वास्तिक मैरिज गार्डन और कलश मैरिज गार्डन होते हुए तराना नगर में प्रवेश करेगी। यहां क्षेत्रीय विधायक महेश परमार यात्रा का स्वागत करेंगे। यात्रा में कांग्रेस नेताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE