BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2026, 4:30 pm
NEWS : नवमतदाताओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण के लिए विशेष अभियान, चित्तौड़गढ़ के कॉलेज और बस्सी विद्यालय में हुए जागरूकता कार्यक्रम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. मंजू के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला स्वीप टीम की ओर से एमपीपीजी महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बस्सी में मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक तथा जिला सहायक स्वीप प्रभारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नवमतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें मतदान के अधिकार एवं महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

एमपीपीजी महाविद्यालय में दिलाई मतदाता शपथ-
एमपीपीजी महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जिला सहायक स्वीप प्रभारी भरत कुमार लढ्ढा ने विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने लोकतंत्र में मतदान की भूमिका और जिम्मेदार नागरिक के रूप में मताधिकार के महत्व की जानकारी दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. भारती मेहता, प्रो. भरत वैष्णव, प्रो. संजू बालोत, डॉ. गोपाल गुर्जर, डॉ. नमिता वाजपेयी सहित अन्य शिक्षक एवं जिला स्वीप टीम के सदस्य मौजूद रहे। ईएलसी प्रभारी मोहित, विद्या कंवर, सह प्रभारी मीनाक्षी चौधरी, महिपाल दान, सुमन, नारायण शर्मा, देवीचरण पचौरी, अल्का कोठारी, विनीता काबरा, रेणु काबरा, गंगा बुनकर और अनुसूया डांगी सहित अन्य लोगों ने भी भाग लिया।

बस्सी विद्यालय में रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता से दिया जागरूकता संदेश-
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बस्सी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वीप गतिविधियों और मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर में रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, वहीं नवमतदाता विद्यार्थियों का ऊपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में पारस टेलर ने स्वीप गीत के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं कौशल्या कुमावत और सुमन धाकड़ ने भाषण के माध्यम से अपने विचार रखे। कार्यक्रम प्रभारी कमलेश सहलोत ने विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर अतिरिक्त विकास अधिकारी, जिला परिषद कमलेश सहलोत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभूलाल सोमानी, एससीबीओ सुनीता शर्मा, व्याख्याता रेखा चौधरी एवं राजेंद्र व्यास उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी दी, जबकि संचालन पारस टेलर ने किया। जिला स्वीप टीम के पंकज काकड़ा और अंकुर कुमार भी मौजूद रहे।

कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे-
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़ ने विशेष अभियान के तहत ऑनलाइन पंजीकरण और मतदाता जागरूकता गतिविधियों पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी संबंधित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से अभियान को गंभीरता से संचालित करने और 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के अधिकाधिक पात्र युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE