BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2026, 4:59 pm
KHABAR : जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 4 नवंबर को, दोपहर 12.30 बजे सभागार में होगी आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान करेंगे अध्यक्षता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत नीमच की साधारण सभा की बैठक आगामी 4 नवंबर 2026 को दोपहर 12.30 बजे जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान करेंगे।
बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यों और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। निर्धारित एजेंडे में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण एवं संबंधित कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा, लोक निर्माण, मत्स्य पालन, किसान कल्याण एवं कृषि, खनिज तथा परिवहन विभाग से संबंधित विषय शामिल हैं। इसके अलावा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जा सकेगी।
बैठक के सुचारु संचालन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जानकारी तथा पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE