चित्तौड़गढ़। वीर शिरोमणि राव जयमल मेड़तिया की 519वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। ठा. नारायण सिंह बड़ोली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जौहर भवन में एकत्रित होने के बाद दुर्ग मार्ग स्थित राव जयमल जी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं अभिषेक के साथ हुआ। पूजा-अर्चना पंडित अरविंद भट्ट ने संपन्न करवाई। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शिरोमणि राव जयमल जी को नमन किया।
कार्यक्रम में डॉ. लोकेन्द्र सिंह ज्ञानगढ़ ने राव जयमल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग, बलिदान, वीरता और समर्पण को याद किया। उन्होंने उनके जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर महामंत्री भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, संयुक्त मंत्री आदित्य वीर सिंह घटियावली, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चौथपुरा, अजय पाल सिंह चरपोटिया, नरोत्तम सिंह झीलवाड़ा, महेंद्र सिंह मेड़तिया, शिवराज सिंह बेनीपुरिया, गोविंद सिंह राठौड़, जीवन सिंह राणावत, युवराज सिंह मेड़तिया, भेरू सिंह सोलंकी, वीरेंद्र सिंह भावलिया, योगेंद्र सिंह धौली, केसर सिंह घटियावली, श्रीनाथ सिंह सारंगदेवोत, भंवर सिंह राणावत, तेजपाल सिंह खोर, लक्ष्मण सिंह भाटी, प्रदीप दीक्षित, नरेंद्र सिंह नरदारी, कान सिंह सुवावा, प्रहलाद सिंह नगरी, गोवर्धन सिंह भाटी, गंगा सिंह साजियाली, राजेंद्र सिंह पुठोली, रघुवीर सिंह नगरी, गोपाल सिंह गुरजनिया, नरपत सिंह भाटी और गजराज सिंह सुवावा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।