चित्तौड़गढ़। पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर बुधवार को राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान, चित्तौड़गढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया। इस दौरान देश की रक्षा और कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव के सानिध्य में शहीद दिवस परेड का आयोजन भी किया गया।
समारोह के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। इसके बाद कन्वेंशन भवन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष लाल सिंह भाटी, प्रदेश संयुक्त सचिव फैज मोहम्मद, उपाध्यक्ष पृथ्वीसिंह हाड़ा, लक्ष्मीनारायण दशोरा, अयूब खान, बहादुर सिंह, छोटू सिंह, बलवंत सिंह, भारत सिंह, प्रहलाद सिंह, किशन सिंह, नारायण सिंह, कंवरपाल, भेरू सिंह, मदन, लादूलाल, चतर सिंह, चंदन सिंह, सत्यनारायण, ओमप्रकाश टेलर, इशाक मोहम्मद, घनश्याम दसोड़ा, लक्ष्मण सिंह, मदनलाल, शिव सिंह और नंदकिशोर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।