चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के निर्वाचन के लिए गुरुवार को मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू की अध्यक्षता में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों का रेंडमाइजेशन किया गया।
रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान मतदान दलों का गठन कर उन्हें विभिन्न पंचायत समितियां आवंटित की गईं। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से चुनाव संबंधी तैयारियों के तहत यह प्रक्रिया पूरी की गई।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृतिक जैन सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।