BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2026, 6:10 pm
KHABAR : ब्यौहारी पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप तस्करी का किया पर्दाफाश, 50 शीशी कफ सिरप एवं 10 लाख रुपये की कार सहित कुल 10.35 लाख रुपये की सामग्री जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, पढे़ दीपक कुमार गर्ग की खबर

Share On:-

शहडोल। जिले के ब्यौहारी में पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 50 शीशी नशीली कफ सिरप, एक मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 10 लाख 35 हजार रुपये बताई गई है।


पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार क्रमांक MP17CC 9214 से नशीली कफ सिरप का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर ब्यौहारी पुलिस ने बोकरा तिराहा मेन रोड पर घेराबंदी कर कार को रोका। तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे रखी बोरी से 100 एमएल की 50 शीशी OHMS CANDYKUF कफ सिरप बरामद हुई।


प्रारंभिक पूछताछ और विवेचना में सामने आया कि सिरप रीवा से खरीदकर ब्यौहारी क्षेत्र में अधिक कीमत पर बेचने के उद्देश्य से लाई गई थी। मामले में रीवा निवासी मिथलेश मिश्रा और ब्यौहारी निवासी विक्रांत वर्मा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।


पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान की अहम सफलता माना जा रहा है। अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश और मामले की आगे की जांच में जुटी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE