मंदसौर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत मंदसौर जिले के गरोठ विकासखंड में 23 अक्टूबर को शामगढ़ और तोलाखेड़ी में शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर दिव्यांक सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। साथ ही, नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। शिविरों में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
अभियान के अंतर्गत आईटीआई शामगढ़ में उद्यम संवाद शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं, ग्राम तोलाखेड़ी में जनसंवाद शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इन शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों से शिविरों में पहुंचने की अपील-
कलेक्टर ने क्षेत्र के नागरिकों एवं ग्रामीणों से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। अभियान के तहत अधिकारियों द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसमस्याओं की जानकारी भी ली जाएगी।
इन गांवों में पहुंचेगा अभियान-
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत गरोठ, भटूनी, किलगारी, बापच्या, तोलाखेड़ी, चंदवासा, गरड़ा, बंजारी चंदवासा, बरखेड़ा नायक, पिछला, असावती, बर्डियापूना, बनी, कुरावन, बरखेड़ा गांगासा, एरिया, पीपलखेड़ा, सूरजना, बर्रामा, सेमरोल, खड़ावदा, देथली खुर्द, देथली बुजुर्ग, गारियाखेड़ी, पिपलिया राजा, ढलमू, ढाबा, चचावदा पठारी तथा मोलाखेड़ी बुजुर्ग सहित संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा भ्रमण किया जाएगा।
प्रशासन का उद्देश्य अभियान के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ना है।