BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2026, 6:52 pm
REPORT : एसपी अमित कुमार के निर्देश पर चला सघन चेकिंग अभियान, स्कूली वाहनों के दस्तावेजों, फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की हुई जांच, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

जावरा। स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस जावरा द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान के तहत पिछले कई दिनों से लगातार स्कूली वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने लगभग 100 स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 20 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा लगभग 10 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया।

विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना और वाहनों का संचालन निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करना है। जांच के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा, चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल की जा रही है।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।

अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से की अपील
यातायात पुलिस ने अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों से अपील की है कि वे स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
स्कूली वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को न बैठाएं।
चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
वाहन का फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा और परमिट वैध रखें।
वाहनों में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट और आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखें।
विद्यार्थियों को वाहन में चढ़ाते और उतारते समय विशेष सावधानी बरतें तथा वाहन निर्धारित सुरक्षित स्थान पर ही रोकें।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और गति सीमा सहित सभी यातायात नियमों का पालन करें।
विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार परिचालक अथवा सहायक की व्यवस्था रखें।
अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजते समय वाहन की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और चालक के व्यवहार पर ध्यान दें।
किसी भी प्रकार की लापरवाही या असुरक्षित वाहन संचालन की जानकारी स्कूल प्रबंधन अथवा यातायात पुलिस को दें।

नियमों का पालन कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें
यातायात पुलिस ने स्कूली वाहन संचालकों से कहा है कि वे नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए करें। स्कूल प्रबंधन भी यह सुनिश्चित करें कि विद्यार्थियों के परिवहन के लिए केवल वैध दस्तावेजों और निर्धारित सुरक्षा मानकों वाले वाहनों का ही उपयोग किया जाए।
पुलिस का उद्देश्य जांच और कार्रवाई के माध्यम से स्कूली परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित बनाना तथा विद्यार्थियों को दुर्घटनाओं से बचाना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE