BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2026, 10:19 am
NEWS : पद्मिनी मॉल के पास एवं यूआईटी रोड पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील, अतिक्रमण नहीं हटाने पर आगामी दिनों में होगी कार्रवाई, सभापति अनिल ईनानी ने कहा- दुकानदार स्वयं हटाएं अतिक्रमण, दुकानों के बाहर न फैलाएं गंदगी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद सभापति अनिल ईनानी ने पद्मिनी मॉल के पास एवं यूआईटी रोड पर स्थित दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने और दुकानों के बाहर साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है।
शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों में शामिल इन क्षेत्रों में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में दुकानों के बाहर अस्थायी ठेले लगाने, सामान फैलाने एवं अन्य प्रकार से अतिक्रमण करने के कारण आवागमन प्रभावित होता है। साथ ही, इन स्थानों पर गंदगी फैलने से शहर की सुंदरता भी प्रभावित होती है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सभापति अनिल ईनानी ने दुकानदारों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों के बाहर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को स्वयं हटा लें तथा आसपास गंदगी नहीं फैलाएं। उन्होंने दुकानदारों से नियमित साफ-सफाई रखने और कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने की अपील भी की, ताकि शहर के प्रमुख मार्ग स्वच्छ एवं व्यवस्थित बने रहें।
सभापति ईनानी ने स्पष्ट किया कि नगर परिषद की ओर से दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए समझाइश दी जा रही है। इसके बावजूद यदि संबंधित दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो आगामी दिनों में नगर परिषद की ओर से कार्रवाई की जाएगी और अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
उन्होंने व्यापारियों एवं आमजन से नगर परिषद के इस अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनसहयोग से ही चित्तौड़गढ़ को स्वच्छ एवं बेहतर बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर अशोक सोनी, प्रदीप काबरा, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र सिंह, जितेंद्र मीणा सहित अतिक्रमण निरोधक टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE