चित्तौड़गढ़। नगर पालिका कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
हनुमान मंदिर के महंत रामशरण महाराज ने बताया कि प्रत्येक माह की भांति इस बार भी शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ श्री सुंदरकांड पाठ किया जाएगा।
कार्यक्रम के समापन पर महाआरती की जाएगी तथा श्रद्धालुओं को अमृतमयी खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।