BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2026, 11:00 am
BIG REPORT : नीमच में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई, यातायात पुलिस एवं नगर पालिका की टीम ने टैगोर मार्ग, सब्जी मंडी और फ्रूट मंडी क्षेत्र में की कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच के निर्देशानुसार एवं यातायात थाना की दैनिक कार्ययोजना के तहत आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए 16 अक्टूबर 2026 को शहर में अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई।

यातायात थाना प्रभारी एवं नगर पालिका की टीम ने संयुक्त रूप से टैगोर मार्ग, सब्जी मंडी, फ्रूट मंडी एवं पटेल प्लाजा रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क पर किए गए अतिक्रमण और अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कदम उठाए।
कार्रवाई का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना, सड़क मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करना तथा आगामी त्योहारों के दौरान आमजन को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है।

यातायात पुलिस एवं नगर पालिका द्वारा नागरिकों और व्यापारियों से अपील की गई कि वे सड़क पर अतिक्रमण न करें, अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE