BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2026, 11:34 am
KHABAR : मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, वीआईटी पर कार्रवाई न होने पर एनएचआरसी ने जताई नाराजगी, यूजीसी और मप्र सरकार से 4 हफ्ते में मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल से सटी यूनिवर्सिटी को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने वीआईटी (VIT) विश्वविद्यालय पर कार्रवाई न किए जाने को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। आयोग ने इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार और यूजीसी से चार सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) तलब की है।


क्या है पूरा विवाद ?
यह पूरा मामला यूनिवर्सिटी द्वारा ‘VIT भोपाल’ नाम के इस्तेमाल से जुड़ा है। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी कि यूनिवर्सिटी द्वारा अपने नाम में ‘भोपाल’ शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि असल में यह संस्थान भोपाल जिले में नहीं बल्कि इससे करीब 100 किलोमीटर दूर सीहोर जिले में स्थित है। शिकायत में यह भी कहा गया था कि ऐसा करने से छात्र और उनके अभिभावक भ्रमित होते हैं।


आयोग ने खारिज किया भ्रामक जांच प्रतिवेदन
शिकायत के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस पर संज्ञान लिया था। आरोप है कि इसके जवाब में वीआईटी विश्वविद्यालय के बचाव में एक भ्रामक और असत्य जांच प्रतिवेदन आयोग को भेज दिया गया था। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए एनएचआरसी ने एक बार फिर जवाब तलब किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में मानवाधिकार आयोग पहले भी तीन बार पत्र लिख चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर आयोग और सख्त हो गया है। अब देखना यह होगा कि चार सप्ताह के भीतर प्रशासन और यूजीसी की ओर से क्या जवाब पेश किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE