BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2026, 12:39 pm
KHABAR : दशहरा मैदान में आज से धान की नीलामी शुरू, 200 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रालियों में 6 हजार क्विंटल से ज्यादा धान पहुंची, पूसा बासमती ₹4650 तक बिकी, पढे़ खबर

Share On:-

रायसेन। कृषि उपज मंडी में नई धान की आवक बढ़ने लगी है। चार दिन की छुट्टी के बाद गुरुवार को मंडी खुलते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। 200 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान पहुंचने से मंडी परिसर भर गया। व्यवस्था बनाने के लिए गेट बंद कर वाहनों का प्रवेश रोकना पड़ा। इसके बाद कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को दशहरा मैदान भेजा गया।


गुरुवार को मंडी में करीब 6 हजार क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई, जो इस सीजन में अब तक की सबसे अधिक है। बढ़ती आवक को देखते हुए शुक्रवार से दशहरा मैदान में धान की नीलामी कराने का निर्णय लिया गया है।


दूसरे जिलों से भी पहुंच रहे किसान
धान के अच्छे भाव मिलने के कारण रायसेन के अलावा भोपाल, बैरसिया, विदिशा, अशोकनगर और सागर जिले के किसान भी उपज बेचने पहुंच रहे हैं। फिलहाल रायसेन की तुलना में दूसरे जिलों से अधिक धान आ रही है। दीपावली के बाद आवक और बढ़ने की संभावना है।


पूसा बासमती के भाव ₹4,650 तक
अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष और मंडी व्यापारी कन्हैयालाल सोनी ने बताया कि फिलहाल बैरसिया, विदिशा और अन्य जिलों से ज्यादा धान आ रही है। मंडी में पूसा बासमती धान के भाव 4,000 से 4,650 रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं। वहीं, 2552 वैरायटी के भाव 3,000 से 4,225 रुपए प्रति क्विंटल तक हैं।


कम उत्पादन से लागत निकालना मुश्किल
इस बार कम बारिश के कारण धान की फसल प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि सिंचाई, कीटनाशक और अन्य कृषि खर्च बढ़ने के बावजूद उत्पादन कम होने से लागत निकालना मुश्किल हो रहा है।


बरुखार के किसान तुलसीराम ने बताया कि उन्होंने दो एकड़ में धान लगाई थी, लेकिन पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 30 प्रतिशत कम उत्पादन हुआ है। इससे खेती की लागत निकालने में परेशानी हो रही है।


दशहरा मैदान में मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
मंडी सचिव नीलकमल वैद्य ने बताया कि लगातार बढ़ती आवक और गुरुवार को मंडी परिसर भर जाने के कारण शुक्रवार से दशहरा मैदान में नीलामी की व्यवस्था की गई है। यहां किसानों के लिए पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि नीलामी सुचारु रूप से हो सके।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE