खरगोन। शहर में वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हुई। डीएफओ कार्यालय परिसर में जिलेभर के चयनित प्रतिभागी शामिल हुए। डीएफओ रमेश राठौर ने बताया हाल ही में वन विभाग में पदोन्नति के बाद 5937 पद खाली हुए है। इन पदों पर भर्ती के लिए शासन स्तर पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। चयनित प्रतिभागियों के जिला स्तर पर ही शारीरिक माप एवं दस्तावेज परीक्षण एवं बायोमेट्रिक परीक्षण एवं पैदल चाल का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को जिले से चयनित 157 प्रतिभागी वन मण्डल कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए है। यहां अलग अलग काउंटरों के माध्यम से माप, दस्तावेज परीक्षण ओर बायोमेट्रिक कार्य किया जा रहा है। डीएफओ श्री राठौर ने बताया समूची प्रक्रिया के दौरान एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ओर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।