नीमच। जिला पंचायत नीमच की साधारण सभा की बैठक आगामी 4 नवंबर 2026 को दोपहर 12.30 बजे जिला पंचायत कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान करेंगे।
बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। निर्धारित एजेंडे में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण एवं संबंधित कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, मत्स्य पालन, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, खनिज विभाग तथा परिवहन विभाग से संबंधित विषय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
बैठक के सुचारु संचालन एवं विभागीय विषयों पर प्रभावी चर्चा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जानकारी तथा पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।