BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2026, 5:52 pm
KHABAR : बड़वानी के वैष्णोदेवी मंदिर में भंडारा, 35 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे एक पंगत में 2500 भक्त बैठे, 400 सेवादारों ने संभाला मोर्चा, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी की खबर 

Share On:-

बड़वानी। धोबड़िया हिल्स स्थित मां वैष्णोदेवी मंदिर में नवरात्रि समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शुक्रवार को हुए इस भंडारे में 35 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। यह भंडारा सुबह 11 बजे से देर शाम तक चला।


भंडारे के लिए मंदिर परिसर में एक बड़ा शामियाना लगाया गया था। इसमें एक बार में लगभग 2,000 से 2,500 भक्त बैठकर भोजन कर सकते थे। सुबह 9 बजे माता की आरती के बाद 51 कन्याओं को भोज कराया गया, जिसके बाद प्रसादी बांटना शुरू हुआ। इस आयोजन में 400 से ज्यादा महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने सेवादार के रूप में काम संभाला। 50 से अधिक हलवाइयों की टीम ने लगातार प्रसादी तैयार की। महेंद्र टॉकीज से मंदिर तक नगर पालिका और स्वयंसेवी संस्थाओं ने पीने के पानी के स्टॉल लगाए। मंदिर समिति के आकाश मुकाती ने बताया कि यह जनसहयोग से आयोजित होने वाले भंडारे का 31वां वर्ष था। भंडारे के लिए 21 क्विंटल शकर की नुक्ती, 45 क्विंटल आटे की पूड़ी और 20 क्विंटल मिश्रित सब्जियां तैयार की गईं। दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को सवा क्विंटल हलवे की महाप्रसादी भी बांटी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE