बड़वानी। इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का 12 दिन से चल रहा धरना शुक्रवार रात 8.30 बजे खत्म हो गया। कॉलेज डायरेक्टर ने 10 दिन के भीतर मांगें पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया है।
जीएनएम बैच 2020-21 की लगभग 20 छात्राओं की मार्कशीट और अन्य दस्तावेज कॉलेज प्रबंधन के पास थे। कोर्स पूरा होने के बाद भी इन्हें वापस नहीं किया जा रहा था, जिससे छात्राओं को आगे की पढ़ाई और नौकरी के आवेदन में दिक्कत हुई।
समस्या का समाधान न होने पर छात्राओं ने 12 अक्टूबर से कारंजा चौराहा, बड़वानी में धरना शुरू किया था। जयस प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष रविराज बघेल और डॉ. राजू पटेल सहित अन्य नेताओं ने आंदोलन का समर्थन किया। धरने में पायल वास्कले, राखी आवसे, पार्वती कनौजे, शांता जमरे, कमला चौहान, जसमा देवड़ा और मीनाक्षी सोलंकी सहित ळछड बैच 2020-21 की अन्य छात्राएं शामिल थीं। कॉलेज डायरेक्टर ने लिखित में आश्वासन दिया है कि 10 दिन के भीतर सभी की मार्कशीट और दस्तावेज लौटा दिए जाएंगे।