चित्तौड़गढ़। पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत समिति भदेसर के सभी 19 वार्डों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में विभिन्न वार्डों से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद सी.पी. जोशी, जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, विधायक अर्जुन लाल जीनगर, चुनाव संयोजक सुरेश जैन, प्रभारी देवी लाल जाट तथा भदेसर मंडल अध्यक्ष हीरा लाल रायका, आसावरा मंडल अध्यक्ष नेमीचंद और भादसोडा मंडल अध्यक्ष राकेश लढ्ढा के निर्देशानुसार प्रत्याशियों की घोषणा की गई।
वार्डवार अधिकृत प्रत्याशियों की सूची
भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं-
वार्ड 1: देवीलाल
वार्ड 2: नारायण लाल
वार्ड 3: रचना लड्ढा
वार्ड 4: सोसर बाई
वार्ड 5: राधेश्याम आचार्य
वार्ड 6: रामलाल मेनारिया
वार्ड 7: सागर देवी
वार्ड 8: मांगी बाई
वार्ड 9: शक्ति सिंह भाटी
वार्ड 10: बाबूलाल बंजारा
वार्ड 11: बगदी बाई गाडरी
वार्ड 12: केसर बाई गाडरी
वार्ड 13: प्रियंका पुरोहित
वार्ड 14: जसोदा रेबारी
वार्ड 15: सीमा शर्मा
वार्ड 16: कृष्णपाल सिंह
वार्ड 17: तुलसी राम भील
वार्ड 18: रतन लाल गाडरी
वार्ड 19: हरीश सामरिया
पार्टी ने इन सभी उम्मीदवारों को पंचायती राज चुनाव-2026 में पंचायत समिति भदेसर के सदस्य पद के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
नामांकन के दौरान कई भाजपा नेता रहे मौजूद-
नामांकन प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी, पूर्व जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, पूर्व भदेसर मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य, रवि वीरानी, रतन वैष्णव, प्रकाश भट्ट और महावीर जैन सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।