BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2026, 10:58 am
KHABAR : खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा शिकंजा, पनीर, दूध, घी और मिठाइयों के नमूने अमानक मिलने पर 35 प्रतिष्ठानों पर केस दर्ज, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। त्योहारी सीजन और आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा की गई ताबड़तोड़ जांच में 35 खाद्य प्रतिष्ठानों पर भारी गड़बड़ी उजागर हुई है। पनीर, दूध, घी, मिठाई और नमकीन जैसे जरूरी खाद्य पदार्थों के नमूने (सैंपल) जांच में अमानक और मिथ्या छाप (Misbranded) पाए गए हैं, जिसके बाद 35 से अधिक मामलों में अभियोजन स्वीकृति जारी कर कारोबारियों के खिलाफ न्यायालयीन कार्रवाई 
शुरू कर दी गई है।


प्रमुख प्रतिष्ठानों की जांच में खुलासे
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा डेयरियों से लेकर होटल, रेस्टोरेंट और प्रमुख किराना दुकानों तक की गई जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं। गोस्वामी किराना स्टोर और श्री अरिहंत किराना स्टोर: इन प्रतिष्ठानों से लिए गए सोयाबीन तेल के नमूनों की जांच में प्रतिबंध संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।


दूध-पनीर में मिलावट: ‘श्री कृष्णा डेयरी’ और ‘नेशनल डेयरी’ समेत कई अन्य प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों से लिए गए पनीर और दूध के नमूने भी जांच में अमानक (Substandard) साबित हुए हैं।


3 महीने में 6.50 लाख से अधिक का जुर्माना
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अपर कलेक्टर कोर्ट द्वारा पिछले महज तीन महीनों के भीतर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों पर 6.50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है। विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। मिलावट करने वालों के खिलाफ विभाग की इस सख्त कार्रवाई से शहर के खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE