चित्तौड़गढ़। केंद्र सरकार द्वारा अफीम नीति 2026-27 जारी किए जाने पर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के किसानों की ओर से केंद्र सरकार का अभिनंदन करते हुए कहा कि नई नीति अफीम उत्पादक किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। अब किसानों की नजर नीति के प्रावधानों और अपात्रता संबंधी नियमों पर रहेगी।