गरोठ। गरोठ थाना क्षेत्र में एक महिला ने दुष्कर्म की शिकायत पर 10 दिनों तक सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 की रात रमजानी हुसैन उर्फ बाबू कथित तौर पर उसके घर में जबरन घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने 16 अक्टूबर को गरोठ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसका आरोप है कि 24 अक्टूबर तक न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे लगातार धमकियां दे रहा है।
एडिशनल एसपी के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई के निर्देश-
थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता शनिवार को एडिशनल एसपी रामस्नेही मिश्रा के कार्यालय पहुंची और अपनी शिकायत रखी। मामले की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
पीड़िता अब पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रही है। मामले में आरोपी रमजानी हुसैन उर्फ बाबू से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। शिकायत पर आगे की कार्रवाई और एफआईआर दर्ज होने की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि किया जाना बाकी है।