गरोठ। विमुक्त बालक छात्रावास में लंबे समय से मिल रही अव्यवस्थाओं की शिकायतों के बाद एसडीएम राहुल चौहान ने छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षक नदारद मिले। वहीं, छात्रावास में रहने वाले बच्चों ने भोजन व्यवस्था को लेकर भी शिकायतें कीं।
एसडीएम चौहान के अनुसार, छात्रावास में अव्यवस्थाओं को लेकर लंबे समय से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई।
बच्चों के कथनों और निरीक्षण में सामने आई स्थितियों के आधार पर मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया प्रचलित है।