BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2026, 12:20 pm
KHABAR : खाद्य सुरक्षा विभाग जावरा क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 6 नमूने लिए, मावा, सोनपापड़ी, सेव एवं देसी घी के नमूने जांच के लिए भेजे, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जिले में निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने जांच के लिए लिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सीतामऊ रोड, रोला स्थित पाटीदार मावा भंडार से प्रोपराइटर पंकेश पाटीदार के प्रतिष्ठान से मावा का एक नमूना लिया गया। इसी प्रकार शुभम मावा भट्टी, गोंदी धर्मसी से प्रोपराइटर बंसीलाल पिता रामेश्वर पाटीदार के प्रतिष्ठान से मावा के दो नमूने जांच हेतु लिए गए।

श्री राम किराना, महू-नीमच रोड, ढोढर से प्रोपराइटर राजकुमार पोरवाल पिता शैतनमल पोरवाल के प्रतिष्ठान से कृष्णा सोनपापड़ी का नमूना लिया गया। गणेश रेस्टोरेंट, महू-नीमच रोड, ढोढर से प्रोपराइटर महेश राठौर पिता बद्रीलाल राठौर के प्रतिष्ठान से विक्रय हेतु संग्रहित सेव का नमूना जांच के लिए लिया गया। फर्म के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत धारा 32 का सुधार सूचना पत्र भी जारी किया गया।

इसी क्रम में सांखला ब्रदर्स, 56 चौपाटी जावरा से प्रभारी कमलेश सांखला के प्रतिष्ठान से सुरुचि देसी घी का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत जांच हेतु लिया गया।

सभी प्रतिष्ठानों के संचालकों को खाद्य पदार्थों के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के दौरान साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

लिए गए सभी 6 नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE