BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2026, 4:14 pm
KHABAR : एमपी में सेबी चलाएगा प्रोजेक्ट जागरूक, युवाओं को सुरक्षित निवेश और फर्जी स्कीमों से बचाने प्रदेश में चलेगा मेगा अभियान, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में युवाओं और नागरिकों को वित्तीय रूप से साक्षर बनाने तथा फर्जी निवेश योजनाओं व ठगी से बचाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। सेबी मध्य प्रदेश में ‘प्रोजेक्ट जागरूक’ संचालित करेगा। इस मेगा अवेयरनेस कैंपेन को लेकर सेबी अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को पत्र भेजकर विस्तृत प्रस्ताव साझा किया है, जिस पर उच्च शिक्षा विभाग ने अपनी हरी झंडी दे दी है।


सरकारी कॉलेजों और युवाओं पर रहेगा मुख्य फोकस
उच्च शिक्षा विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद अब प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों में युवाओं को वित्तीय साक्षरता और सुरक्षित निवेश की ट्रेनिंग दी जाएगी। फर्जी स्कीमों से बचाव: इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शेयर बाजार, निवेश के सही माध्यमों की जानकारी देना और पोंजी स्कीमों या साइबर/फाइनेंशियल फ्रॉड से बचाना है। मल्टी-डिपार्टमेंटल मॉडल: इस अभियान में केवल शिक्षा विभाग ही नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय, कौशल विकास, महिला एवं बाल विकास, पुलिस और पंचायती राज विभाग को भी शामिल किया जाएगा।


वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र, नोडल अफसर होंगे नियुक्त
सेबी अध्यक्ष की ओर से अपर मुख्य सचिव (ACS) उच्च शिक्षा अनुपम राजन और अपर मुख्य सचिव (ACS) वित्त मनीष रस्तोगी को भी पत्र भेजकर योजना के रोडमैप से अवगत कराया गया है। नोडल अफसरों की तैनाती: अभियान को गति देने और सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभागों में जल्द ही नोडल अफसरों की नियुक्ति की जाएगी।


सरकारी कर्मचारियों और पुलिस को भी ट्रेनिंग
सेबी ने अपने प्रस्ताव में सुझाव दिया है कि पुलिस बल, महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले और विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों के लिए भी विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएं, ताकि वे खुद भी जागरूक रहें और आम जनता को भी वित्तीय ठगी से बचा सकें। प्रशासनिक स्तर पर हरी झंडी मिलने के बाद अब जल्द ही इस राज्यव्यापी अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन शुरू किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE