चित्तौड़गढ़। जे.के. सीमेंट वर्क्स के मांगरोल प्लांट (निंबाहेड़ा) को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘प्लांट ऑफ द ईयर 2025-26’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में जे.के. सीमेंट समूह द्वारा आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।
समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया एवं माधव कृष्ण सिंघानिया ने मांगरोल प्लांट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल, कमर्शियल हेड मनोज सोनी, टेक्निकल हेड मुरली लड्ढा, एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा और माइंस हेड राकेश शर्मा को सामूहिक रूप से यह अवॉर्ड प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान प्लांट द्वारा उत्पादकता, विश्वसनीयता, लागत प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। इसके लिए जे.के. सीमेंट समूह के देशभर में स्थित प्लांटों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है, जिसके बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्लांट को सम्मानित किया जाता है।
मांगरोल प्लांट को यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की और जे.के. सीमेंट प्रबंधन एवं प्लांट की टीम को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।