BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2026, 10:24 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला परिषद चुनाव में नामांकन की जांच पूरी, 35 वार्डों के लिए दाखिल 144 नामांकन पत्रों में से 89 स्वीकार, 55 निरस्त होने से चुनावी प्रक्रिया में आया नया मोड़, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत चित्तौड़गढ़ जिला परिषद सदस्य पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू की देखरेख में कुल 144 नामांकन पत्रों की जांच की गई। इनमें से 89 नामांकन पत्र स्वीकार किए गए, जबकि 55 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए।

निर्धारित नियमों के तहत हुई संवीक्षा-
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शुरू की गई। इस दौरान निर्वाचन नियमों, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा रिटर्निंग अधिकारी की पुस्तिका में निर्धारित प्रावधानों और पात्रता संबंधी नियमों के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच की गई।

शपथ-पत्र और आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण-
संवीक्षा के दौरान सभी वार्डों के अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत नामांकन पत्रों की क्रमवार जांच की गई। नामांकन पत्रों के साथ संलग्न शपथ-पत्रों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी निर्धारित प्रावधानों के अनुसार परीक्षण किया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों की उपस्थिति भी दर्ज की गई।

नामांकन पत्रों की संवीक्षा पूरी होने के साथ ही जिला परिषद सदस्य पद के चुनाव में स्वीकार किए गए नामांकनों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, संवीक्षा की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE