जानकारी के अनुसार, सोमवार को सड़क किनारे गुजर रहे कुछ लोगों की नजर मृत वन्यजीव पर पड़ी। शुरुआत में लोगों ने इसे बाघ समझ लिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृत जानवर की पहचान लकड़बग्घे के रूप में की।
वन विभाग के अनुसार, इस क्षेत्र में लकड़बग्घों की मौजूदगी पहले से रही है। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।