शहडोल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार(25/10/026) को शहडोल दौरे के दौरान 461 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत के 134 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 45 कार्यों का लोकार्पण और 89 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण एवं प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए और विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने दक्षिण वनमंडल, शहडोल के 22 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित कार्यालय एवं आवासीय भवन का लोकार्पण भी किया। विकास कार्यों में सड़क-पुल निर्माण, विद्यालय एवं छात्रावास भवन, पुलिस अधोसंरचना, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत और खेल सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस तथा मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी एवं लैपटॉप योजना के तहत लाभ दिया गया। इसके अलावा मुद्रा योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, छात्रवृत्ति और स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर एआई प्रशिक्षण, स्थानीय हस्तशिल्प, वनोपज और जनजातीय संस्कृति से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों एवं स्थानीय काष्ठ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।