मंदसौर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर परिषद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों का परिषद प्रतिनिधियों द्वारा स्वागत कर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में समाजजनों के प्रति सम्मान और सद्भाव का भाव देखने को मिला।
नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में वाल्मीकि समाज के सफाईकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उनकी मेहनत, समर्पण और सेवाभाव से नगर की स्वच्छता व्यवस्था सुचारु बनी रहती है। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उनके योगदान को सम्मान देने की पहल की गई।
कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज तहसील अध्यक्ष रवि मौर्य, सुनीता बाई लौड़, सपना लौड़, राकेश लौड़ एवं डालाबाई लौड़ सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, वरिष्ठ पार्षद रूपचंद होतवानी , हेमंत पाटीदार, संजय धनोतिया, गोवर्धननाथ योगी, बाबू मंसूरी एवं अशोक कोहली भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का संचालन नरेश जजवानी ने किया तथा आभार गोपाल राठौर ने व्यक्त किया।